नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाए

Jan 25 2021

ग्वालियर। गुरुद्वारा जैन संतर मुरार में ग्वालियर सिख संगत के द्वारा इच्छुक व्यक्तियों के लिए निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। सैकड़ों की तादाद में इक_ा होकर संगतों ने इस योजना का लाभ लिया और स्वयं के तथा अपने परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
ज्ञात हो आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत 5 लाख तक की बीमारी का मुफ्त इलाज किया जाता है एवं यह अभियान आने वाले दिनों में ग्वालियर के हर गुरुद्वारे में चलाया जाता रहेगा इसकी जानकारी समय समय पर दी जाएगी ।