शीतलहर का कहर, शहर में कोल्ड कफ्र्यू
Jan 25 2021
ग्वालियर। सोमवार को भले ही शहर में कोहरे का असर कुछ कम हुआ, लेकिन नमी के घटने के कारण शीतलहर ने कहर बरपाना शुरु कर दिया, जिसके चलके लोग अपने ही घर में बंधक बनकर रह गए, जिसके चलते कोल्ड कफ्र्यू जैसे हालात बनकर रह गए। शहर में देर तक सन्नाटा सा पसरा रहा। घर का दरवाजा बंद होने् के बावजूद संदो से प्रवेश कर रही बर्फीली हवा ने भीतर भी सुकून नहीं लेने दिया। आसमान पर बादल भी छाए रहे, जिससे धूप नहीं निकली इन हालात ने लोगों को भीतर से और कमजोर किया, वहीं जो बाहर निकले उनके भी गर्म कपड़ों को भेदकर हवा हड्डियों तक को कंपा रही है। इस तरह के हालात अभी 48 घंटे और झेलना पड़ सकते हैं। उस पर डबल मार यह कि अब बूंदाबांदी भी असर दिखा सकती है। यह हालात तब हैं, जबकि रात का पारा अब भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है, लेकिन सर्दी को रोकना फिलहाल तो इसके बूते से बाहर दिखाई दे रहा है।
शीतलहर ने अशर रात से ही दिखाना शुरु कर दिया था, सुबह तक यह पूरी तरह प्रभावी हो गई, वहीं इसे अलसुबह से कोहरे और बादलों का साथ मिल जाने से सर्दी और प्रचंड हो गई। लोग सुबह जागे तो फिर इस तरह के हालात देखकर डर गए और जरूरी कामों को भी दोपहर के लिए टालकर या को दोबारा रजाई से मुंह ढंककर सो गए या फिर सर्दी से बचने के लिए घर में ही आग जला ली, जिन पर हीटर और ब्लोअर का बंदोबस्त है, वह उसी के सहारे बैठे रहे। इसका सीधा असर शहर के बाजारों और सड़कों पर दिखाई दिया। जगह-जगह आग जलाकर लोग तापते हुए सर्दी से मुकाबला करते दिखे। सर्दी के कारण दफ्तरों में भी कामकाज ठप सा ही है, जहां कर्मचारी काम पर पहुंचे हैं, लेकिन सर्दी से बचने के उपायों में जुटे हैं, लेकिन काम कराने वाले बेहद कम ही पहुंच रहे हैं।
नमी घटने के कारण अब तक शहर में प्रवेश करने से पीछे हट रहीं बर्फीली हवा नमी के कमजोर पडऩे के साथ ही पूरी ताकत से शहर में जगह बनाने में सफल हो गईं। फिलहाल यह जारी रहेंगी, उधर कोहरे और ओस ने भी अपनी जगह बना ली हैं। इससे सर्दी में इजाफा हुआ है। इससे दोपहर का पारा भी कम दर्ज हुआ, उधर पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के पारे में बढ़त बरकरार है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









