गहोई समाज से दूसरे समाज भी लेते हैं प्रेरणा-शेजवलकर
Jan 24 2021
ग्वालियर। गहोई समाज हमेशा से अन्य समाजों के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। गहोई समाज सभी समाजों को साथ मिलकर आगे बढऩे की ऊर्जा देता है। समाज में राजनैतिक प्रतिनिधित्व करने की पूर्ण क्षमता है। उक्त आशय के विचार ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रविवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित गहोई दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
श्री गहोई वैश्य समाज वृहत्तर ग्वालियर के तत्वावधान में गहोई दिवस 2021 का भव्य आयोजन मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गहोई समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कुचिया ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, अनूप मिश्रा, नारायण सिंह कुशवाह, रमेश अग्रवाल, मुन्ना लाल गोयल, कमल माखीजानी, सुरेश कस्तवार, राम प्रकाश सोनी एवं डॉ वीरा लोहिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण दिनेश गेड़ा ने दिया। कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत डॉ प्रकाश लोहिया, जगदीश शरण दमेले, प्रदीप पहाडिय़ा, सुधीर पहाडिय़ा, अशोक कस्टमर, संजय कटहल, एसके गुप्ता, रवि नौगरिया, अमित सावला, द्वारिका कुचिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि गहोई समाज की पहचान उसके कार्यों से है इस पहचान को एकजुट होकर ताकत में बदलिए राजनैतिक महत्वाकांक्षा अपने आप पूरी हो जाएगी एवं लोग अपने आप आपके पास आएंगे। उन्होंने कहा कि गहोई समाज के लिए जब भी जरूरत होगी मैं हमेशा तत्पर रहूंगा एवं राष्ट्र कवि श्री मैथिलीशरण गुप्त भवन निर्माण के लिए मैं व्यक्तिगत रुप से सहयोग करूंगा।
गहोई समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कुचिया ने कहा कि गहोई समाज हमेशा एक दूसरे को जोडऩे का कार्य करता है तथा समाज हर क्षेत्र में विकास के नए नए कार्य कर रहा है। गहोई समाज का हर प्रकार के विकास में पूर्ण सहयोग रहता है लेकिन समाज को जितना राजनैतिक लाभ मिलना चाहिए उतना नहीं मिल पाता है। अभी हाल ही में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं तथा ग्वालियर महापौर की सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई है इसलिए हमारा सभी से यही आग्रह है कि समाज की प्रतिभावान महिला नेत्री डॉक्टर वीरा लोहिया के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। वही भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा गहोई समाज सहयोग करता है और निरंतर भी करता रहेगा।
पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि गहोई समाज जो भी कार्य करता है उसे अन्य समाज भी देखते हैं तथा उनका अनुसरण करते हैं। गहोई समाज नित्य नई ऊंचाइयां छू कर लगातार आगे बढ़ रहा है।
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने कहा कि मैं जन्म से ब्राह्मण एवं कर्म से वैश्य हूं। मैं हमेशा गहोई समाज के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूं और समाज की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर वीरा लोहिया बहुत ही ऊर्जावान महिला है वह जब भी कोई कार्य की रचना करती है तो वह हमेशा ठीक ही होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री एस के गुप्ता एवं सुश्री रितिका डेंगरे द्वारा किया गया।
राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग का सभी ने किया आव्हान
कार्यक्रम के दौरान गहोई समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश गुप्ता ने राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जगदीश शरण दमेले ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गहोई समाज के लोगों से अपनी अपनी क्षमता अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर 500 साल के संघर्ष के बाद आया है। जिसके लिए हम सभी को समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









