स्टेशन पर फिर जुटने लगी मुसाफिरों की भीड़
Jan 24 2021
ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव भले ही कम होता दिख रहा है लेकिन अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। वैक्सीन आते ही लोगों में कोरोना की दहशत पूरी तरह से गायब होती जा रही है। वहीं ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होने से मुसाफिरों की भीड़-भाड़ हर प्लेटफार्म पर देखी जा सकती है। भीडज़ुटने के कारण कोविड नियमों का पालन भी होता नहीं दिख रहा है।
अनलॉक के बाद बंद हुई 70 फीसदी ट्रेनें पुन: वापस पटरी पर दौडऩे लगी हैं। शुरूआत में शुरु की गईं ट्रेनों को यात्री नहीं मिल रहे थे। लेकिन अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद रेलवे स्टेशन पर भी स्थिति सामान्य होती जा रही है। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन सब फुल नजर आने लगे हैं।
कोरोना वैक्सीन के आते ही लोगों के मन से संक्रमण का भय लगभग खत्म हो गया है। बीती रात स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ को देखकर तो कुछ ऐसा ही एहसास हो रहा था। इतना ही नहीं कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने वाला रेलवे भी मुसाफिरों की भीड़ देखकर कोविड गाइड लाइन का पालन कराना ही लोगों को भूल गया। यही नहीं अब लोग बिना मास्क के भी स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेन तक में प्रवेश कर रहे हैं, जिन्हें रोकने व टोकने वाले आरपीएफ से लेकर रेलवे स्टॉफ प्लेटफार्म से गायब दिखते हैं।
फिर भी सुविधा नहीं
रेल यातायात पटरी पर लौट चुका है लेकिन रेल प्रशासन अभी भी ट्रेनों को स्पेशल एक्सप्रेस के नाम पर ही चला रहा है। लॉकडाउन के दौरान बंद हुई ट्रेनें जब दोबारा शुरू हुईं तो रेलवे ने यात्रियों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं को बंद कर दिया था। इन सुविधाओं को भी बहाल करने रेलवे अभी तक तैयार नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









