एसएएफ मैदान में हुई फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

Jan 24 2021

ग्वालियर। कोहरे और सर्द हवाओं के बीच एसएएफ मैदान में गणतंत्र दिवस से पूर्व फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई। एडीशनल एसपी सतेंद्र सिंह को वीआईपी गेस्ट बनाया गया। उन्होंने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर एसपी अमित सांघी और आरआई रंजीत सिंहभी उपस्थित थे। हालांकि कोरोना के कारण इस साल एसएएफ मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। यहां पर आने वाले लोगों को मुख्य द्वार पर ही चैक किया जाएगा। यदि कोई बिना मास्क के कार्यक्रम में आता है तो उसे वापस लौटा दिया जाएगा। मास्क के बिना किसी को भी कार्यक्रम में नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा यहां आने वाले अतिथियों को दूर-दूर बैठाया जाएगा। 26 जनवरीको ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर यहां पर ध्वजारोहण 
रोशन होंगे दफ्तर
गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। शासकीय कार्यालयों से लेकर राजनैतिक दफ्तरों में ध्वजारोहण होगा और इमारतों को झिलमिल लाइटों से सजाया जाएगा। सभी शासकीय इमारतें लाइटों से जगमगाना शुरु हो गई हैं, जो 27 जनवरी तक जगमगाएंगी। इस दौरान प्राइवेट इमारतों पर भी ध्वज और झिलमिल लाइटें लगाई जा रही हैं।