निगमायुक्त ने स्वच्छता अभियान में लगे सफाई संरक्षकों को चाय बिस्किट खिलाकर किया प्रेरित
Jan 24 2021
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आज अपने अधीनस्थों को किस प्रकार से प्रेरित किया जा सकता है। इसकी एक झलक रविवार को मेला ग्राउंड में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान दिखी जब निगमायुक्त ने स्वयं अपने हाथों से सफाई कार्य में लगे स्वच्छता कर्मियों को चाय और बिस्किट दिए और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।
निगमायुक्त श्री वर्मा रविवार सुबह मेला ग्राउंड में प्रारंभ किए गए विशेष स्वच्छता अभियान का जायजा लेने पहुंचे तो उन्होंने सफाई कार्य में लगे स्वच्छता कर्मियों से चर्चा की तथा उनसे पूछा क्या उनका वेतन आ गया है तथा डब्ल्यूएचओ को भी निर्देशित किया की सभी का हाजरी पत्रक समय पर भेजें जिससे समय पर सभी का वेतन उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं को लेकर भी स्वच्छता कर्मियों से चर्चा की तथा उन्हें अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही भीषण सर्दी में कार्यरत सभी को चाय और बिस्किट दिया। इस अवसर पर अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव नोडल अधिकारी एसबीएम केशव सिंह चौहान सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनएसएस की छात्रों ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
नगर निगम के विशेष स्वच्छता अभियान में एनएसएस माधव कॉलेज एवं एनएसएस एमआईटीएस कॉलेज के छात्रों ने श्रमदान कर सफाई अभियान की गति को तेज किया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा अपने शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए इस स्वच्छता अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आग्रह किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









