खाना खाया और बुजुर्ग की विधवा पेंशन शुरू करवाई
Jan 23 2021
ग्वालियर। लगभग एक पखवाड़े के बाद शनिवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर लौटे। आदत के मुताबिक प्रद्युम्न सिंह सुबह सुबह अपनी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। वे वार्ड 15 के श्रीकृष्ण नगर में पहुंचे तो बाल्मीकि समाज के श्यामवीर बाल्मीकि के घर के दरवाजे पर बैठ गए और सफाईकर्मी की विधवा माँ से पूछा माताजी मैं सुबह से घर से दौरे पर निकला हूँ कुछ खाने को मिलेगा क्या? मंत्री की बात सुनकर बुजुर्ग माँ खाने की थाली परोस लाई और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उसकी देहरी पर जमीन पर बैठकर खाना खाया। उन्होंने जब बुजुर्ग विधवा माँ से पेंशन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि नहीं मिलती, इतना सुनते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देकर तत्काल बुजुर्ग की विधवा पेंशन शुरू करवाई। मंत्री के इस सहज और सरल स्वभाव की एक फिर चर्चा शहर में हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









