नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन

Jan 23 2021

ग्वालियर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की जयंती पर शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सुबह के समय गोरखी प्रांगण स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर एनसीसी केडैट्स द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा को सलामी भी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं आजादी आंदोलन के नायक तुम मुझे खून दो मैं तुहे आजादी दूंगा मूल मंत्र के प्ररेणास्त्रोत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 125वीं जयंती पर हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके बताए पदचिन्हों पर चलने की शपथ लेते हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ट नेतागण मौजूद रहे।