नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

Jan 23 2021

ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की125वीं जयंती पर गोरखी स्कूल वाला बाड़ा स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तुम मुझे खून दो मैं तुहेंआजादी दूंगा का स्लोगन देने वाले आजाद हिंद फौज के निर्माता स्वतंत्रता संग्राम सेनानीनेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वींजयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर केबीसी मंच से 50 लाख की विजेता श्रीमती किरण बाजपेई का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, चित्रांशइंटरनेशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, अलका ससेना,तृप्ति भटनागर, गौरव कुलश्रेष्ठ, सुनील श्रीवास्तव, मोहित ससेना, अतुलसक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, डॉ उदयश्रीवास्तव, मुकेश कुलश्रेष्ठ, संजीव कुलश्रेष्ठ, हरीश मेवाफिरोज व योगेश तिवारी मौजूद थे।