सट्टा पकडऩे गई पुलिस पर हमला छत से महिलाएं फेंक रही थीं पत्थर, एसआई सिर में पत्थर लगने से हुआ घायल कंपू के गड्ढ़ा वाला की घटना, दो महिलाओं सहित 7 को हिरासत में लिया

Jan 23 2021

ग्वालियर। सट्टा पकडऩे पहुंची पुलिस को उस समय लेने के देने पड़ गए जब पुलिस पर छत से पथराव शुरू हो गया। पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे युवा सब इंस्पेक्टर जोश में सबसे आगे थे। वह छत से आ रहे पत्थरों के बीच में घिर गए। तीन पत्थर उनके सिर में लगे हैं। जिससे वह घायल हो गए हैं, जबकि अन्य पुलिस जवानों को भी महिलाओं ने सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे कंपू गड्ढ़ा वाला मोहल्ला की है। हमले के बाद फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस जवानों को वहां से निकाला। घायल एसआई को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 महिला सहित 7 को हिरासत में लिया है।
कंपू थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ला में एक दुल्लो बाई नामक महिला द्वारा सट्टे का अड्डा चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस की एक टीम एसआई सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सट्टा पकडऩे के लिए पहुंची थी। अभी पुलिस दुल्लो के अड्डे पर पहुंची ही थी कि तभी छतों पर छिप कर बैठे महिला और पुरुषों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस टीम में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन इस हमले के दौरान एसआई सौरभ श्रीवास्तव पथराव के बीच में घिर गए। वह सिर में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। 
सूचना मिलते ही अन्य थानों से पुलिस फोर्स वहां पहुंच गया। सबसे पहले घायल हालत में पुलिसकर्मी को वहां से निकाला। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एडिशनल एसपी, सीएसपी और अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी महिला दुल्लो सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें थाने ले आई। फिलहाल पुलिस ने दो महिला और 5 पुरुषों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
कराया जा रहा एसआई सौरभ का इलाज
एएसपी शहर सतेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सटोरियों को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में एक एसआई सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सट्टा पकडऩे गई पुलिस पर हमला
छत से महिलाएं फेंक रही थीं पत्थर, एसआई सिर में पत्थर लगने से हुआ घायल
कंपू के गड्ढ़ा वाला की घटना, दो महिलाओं सहित 7 को हिरासत में लिया
फोटो साथ में हैं----7