पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए निगमायुक्त शहर को संवारने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

Jan 23 2021

 
 
 ग्वालियर। निगमायुक्त का पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए शिवम वर्मा ने सबसे पहले यही कहा कि हमें हर हाल में शहर को संभारना है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी सरकारी मशीनरी तब तक पूरी तरह सक्सेस नहीं हो सकती, जब तक कि हर वर्ग का पूरा सहयोग उसके साथ न हो और हम इसी सोच को लेकर काम करेंगें। वर्मा ने कहा कि शहर सभी का है और इसे स्वच्छ रखना हर एक की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
निगमायुक्त ने कहा कि शहर में नगर निगम द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इनके दूरगामी और अ'छे परिणाम हासिल होंगे, जिनका लाभ शहरवासियों को मिलेगा। वर्तमान में हमारा मैन फोकस सफाई व्यवस्था पर है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश में ग्वालियर को तीसरा स्थान हासिल हुआ था, इस बार प्रयास यह है कि हमारा शहर अव्वल स्थान पर रहे। यह तभी संभव है, जब सभी इसमें सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वैसे अब शहर में सफाई व्यवस्था का असर दिखाई देने लगा है। कुछ कमियां हैं, इन्हें भी जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। वर्मा ने कहा कि सरकार की जो अन्य योजनाएं हैं जिनका लाभ कमजोर वर्ग को मिलना चाहिए उनका इंप्लीमेंट भी ठीक तरीके से हो रहा है। ताकि कोई भी इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके बावजूद भी यदि किसी को कई शिकायत है तो वह दर्ज करा सकता है उसे तुरंत दूर किया जाएगा। वहीं शहर में चल रही अमृत योजना के कार्य भी प्रगति पर हैं, इसके बाद शहर में पानी और सीवर की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अन्य योजनाओं पर भी काम चल रहा है। इसके साथ ही गरीबों को मकान दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की यह योजना भी शहर में प्रगति पर है