जेब्रा क्रांसिग के पीछे खड़े होने के लिये बनाई मानव श्रृंखला यातायात जागरूकता के लिये सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एनएसएस ने किया कार्यक्रम आयोजित
Jan 23 2021
ग्वालियर। यातायात के लिये वाहन चलाने के लिये लायसेंस होने का मतलब ही यातायात के नियमों की सपूर्ण जानकारी है। सड़क सुरक्षा सप्ताह में आम जन को जागरूक करने के लिये माधव महाविद्याल राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा यातायात जागरूकता के लिये फूलबाग चौराहे पर रेड लाईट होते ही जेबरा लाईन के पीछे मानव श्रृंखला बनाकर वाहन चालको को उसके पीछे खड़े होने के लिये जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम डी.एस.पी.यातायात नरेश अन्नोटिया एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधय महाविद्यालय के नेतृत्व में फूलबाग चौराहे पर किया गया। डी.एस.पी. अन्नोटिया ने कहा कि यातायात के नियमों को समझना हम सबका कर्तव्य है परन्तु समझकर न समझी करना एक मूर्खता है क्योंकि कोई यह नहीं कह सकता की हमें यातायात के नियमों की जानकारी नहीं है। जब हम वाहन चला रहे है उसके लिये लायसेंस आवश्यक होता है और एन.एस.एस माधव महाविद्यालय के स्वयंसेवको की मानव श्रृंखला बनाकर रेड लाईट पर वाहन चालको को रोकने के लिये जागरूक करने का काफी अच्छा कार्य किया गया रेड लाईट होने के बाद भी काफी लोग उसको कास करने की कोशिश करते है तथा कई लोगों को जेब्ररा लाईन के बारे में नहीं पता वह अपने वाहन को रेड लाईट में जेबरा लाईन पर लाकर खड़ा कर देते है जो यातायात नियमों के विरुद्ध है जिसके लिये जेवरा लाईन रेड लाईट के समय पैदल चलने वाले आम जन के लिये होती है जिसे माधव महाविद्यालय के स्वयंसेवको ने मानव अंखला बनाकर वाहन चालको को उसके पीछे खड़े होने का आग्रह किया।
डॉ.पाण्डेय ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह में कई प्रकार के कार्यक्रम यातायात जागरूकता के लिये किये जाते रहेंगे। परन्तु जेबरा कॉसिंग के महत्व को समझना काफी आवश्यक है छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को आमजन लोग समझते हैं क्योंकि एन.एस.एस जागरूकात का ही कार्य करती है। समाज में कई प्रकार की भांतियों को दूर करने का कार्य एन.एस.एस स्वयंसेवक करते है। इस कार्यक्रम की फूलबाग चौराहे पर काफी सराहना की गई और डीएसपी अन्नोटिया ने कहा कि यह स्वयंसेवक और भी चौराहों पर इस प्रकार के अनेक कार्यक्रम करते रहे जिससे यातायात जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में अंकुर चौरसिया,अंकुश अरोरा, अनिरूद्ध शर्मा, संजय यादव, अजय राजौरिया, हेमन्त मांझी, यश किरार,पूर्वी बोरगांवकर, प्रियंका किरार, प्रदीप शर्मा, योगेश्वर माहौर, वैष्णवी शर्मा, अंजली गोयल, शेफाली, निशा भार्गव, शीतल, शीवांगी, अभय राणा आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी डॉ.संजय पांडे ने दी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









