पेट्रोल-डीजल के खिलाफ युवक कांग्रेस सड़क पर
Jan 23 2021
ग्वालियर। युवक कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को फूलबाग से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ रैली निकाली गई, जिसमें बैलगाडिय़ों पर बैठकर कांग्रेसी निकले और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवक कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चंद रोज में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। इसके चलते जहां आम लोगों को दोपहिया वाहन चलाने में भी दिक्कत हो रही है, वहीं हर चीज के दाम में भी जबरदस्त वृध्दि हो रही है। एक समय था, जबकि कांग्रेस सरकार के समय में महंगाई को डायन कहा जाता था और आज विकास के नाम पर देश में विनाश लीला रची जा रही है।
इस रैली में हेवरण कंसाना, महाराज सिंह पटेल, लतीफ खां मल्लू, रवि चौखोटिया, रुचिराय गुप्ता, मीना शर्मा, नगर पाल आर्य, मोनू भटनागर, आजाद, प्रेम सिंह कौरव, दापक शाक्य, संतोष शर्मा, रवि अहिरवार आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









