हिमस ने वेब फिल्म तांडव के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया

Jan 21 2021

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा देश भर में ज्ञापन आक्रोश प्रदर्शन कर हिन्दू धर्म का अपमान करने वाले तांडव वेब फिल्म के निर्माता और उसके कलाकारों के नाम एफआईआर करा कर कार्यवाही की मांग कर रही है, ग्वालियर में भी डॉ जयवीर भारद्वाज और विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को आवेदन देकर सत कार्रवाई की मांग की गई। 
संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता और संभागीय महामंत्री मनोज जाटव के निवेदन पर क्राइम ब्रांच के डी एस पी रत्नेश सिंह तोमर ने 153 के तहत एफआईआर दर्ज की और साथ ही चेतावनी दी गई की लगातार हिन्दू धर्म संस्कृति के खिलाफ अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जो फूहड़ता परोसी जा रही है यदि शासन, प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्यवाही कर इन पर रोक नहीं लगी तो फिर हिन्दू जवाबी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होंगे और इसकी अगुआई हिन्दू महासभा स्वयं करेगी। एफआईआर दर्ज कर यह भी मांग की गई है कि तांडव वेब फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेत्री अभिनेताओं को तत्काल देश निकाला देकर धर्म द्रोहियो के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया जाए, अन्यथा हिन्दू इन्हे दण्ड देने के लिए स्वतंत्र होंगे।
ज्ञापन देने वालों में डॉ जयवीर भारद्वाज,विनोद जोशी, रामबाबू सेन, पवन गुप्ता, मनोज जाटव, मुकेश बघेल, हरिदास अग्रवाल, मोहन सिंह बघेले, प्रमोद लोह पात्रे, श्याम बाबा, आरती सूर्यवंशी, ममता शर्मा, ऋतु राणा, यामिनी तांबे, लता सूर्यवंशी, अनीता सेन, राजा बाई सूर्यवंसी, सुनंदा हीरा अग्रवाल, सूर्यवंशी,विनय जाटव, राहुल पाल, आकाश बाथम, दीपक शाक्य, अनुराग, रामनिवास गुर्जर, गंगा राम वर्मा, संजय सुमित जादौन, आकाश राजावत, प्रभात कुशवाह, सतेंद्र कुशवाह, रेनवाल, श्रीवास्तव केपी बादल अन्नू, विष्णु सेन, विनय जाटव, देवेन्द्र बघेल, विनय नरवरे, मंगल पाल, आकाश आदि शामिल थे।