शहीद हेमू कालानी को किया नमन

Jan 21 2021

ग्वालियर। क्रांतिकारी हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर गुरूवार को हेमूकालाणी चौक पर एकत्रित होकर शहीद हेमूकालाणी की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार व्यक्त किये। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, सतीश साहू, जवाहर प्रजापति, राजेन्द्र कुशवाह, सुधीर गुप्ता, अशोक साहू, अन्नू उदेनिया, महेश खत्री, मनोज भार्गव, मदन बत्रा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।