दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू, अब जम्मू के लिए भी रोज हवाई सेवा
Jan 21 2021
ग्वालियर। 240 दिन बाद एक बार फिर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हो गई। लॉकडाउन के बाद 25 मार्च से एयर इंडिया की फ्लाइट बंद हो गई थी। अब स्पाइसजेट ने ये सेवा शुरू की है। ये फ्लाइट नियमित रूप से चलेगी और जम्मू जाएगी और आएगी। करीब 8 माह पहले तक हैदराबाद से ग्वालियर होकर जम्मू फ्लाइट जाती थी। लेकिन अब ये हैदराबाद से ग्वालियर के बीच चल रही है। अब दिल्ली से ग्वालियर आने वाली फ्लाइट जम्मू जाएगी।
यात्रियों ने कहा कि जल्द मुंबई व पुणे के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होनी चाहिए। हालांकि पहले दिन दिल्ली से ग्वालियर और जम्मू के लिए यात्री कम आए और गए। लेकिन स्पाइसजेट प्रबंधन को विश्वास है कि यात्रियों की संख्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी।
स्पाइसजेट के 78 सीटर विमान में पहले दिन दिल्ली से ग्वालियर 16 यात्री, ग्वालियर से जम्मू 31, जम्मू से ग्वालियर 6 तो ग्वालियर से दिल्ली के लिए 26 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से ग्वालियर फ्लाइट 15 मिनट देरी से तो जम्मू से 1 घंटे देरी से ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड की।
कोहरे के चलते उड़ान सेवा बाधित रही। कोलकाता व हैदराबाद से ग्वालियर आने वाली फ्लाइट देरी से आई। ग्वालियर से कोलकाता और यहां से कोच्चि के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकडऩे वाले एक यात्री ने जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना था कि फ्लाइट के देरी से आने के कारण कोलकाता से कोच्चि के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाएगी।
इस पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने कहा कि जो भी नियम होगा, उसी के तहत आगे की कार्रवाई होगी। कोलकाता से ग्वालियर आने वाली फ्लाइट दोपहर 1:05 बजे की जगह दोपहर 2:30 बजे पहुंची। वहीं हैदराबाद से ग्वालियर आने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अब जम्मू कम समय में पहुंच सकेंगे
ग्वालियर से जम्मू के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से वैष्णो देवी जाना अब आसान हो गया है। ट्रेन में 18:30 घंटे से अधिक का समय लगता था। लेकिन फ्लाइट से जम्मू 1:50 घंटे में ही पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही मुंबई के लिए भी जल्द उड़ान सेवा शुरू होना चाहिए।
मुंबई व पुणे के लिए भी उड़ान शुरू हो
ग्वालियर से दिल्ली और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू होने से समय की बचत होगी। लेकिन ग्वालियर से मुंबई और पुणे के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होनी चाहिए। अभी दिल्ली से मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकडऩी पड़ती है। इससे समय अधिक लगने के साथ किराया भी ज्यादा देना पड़ता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









