घरेलू कलह में पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत, पति गिरफ्तार
Jan 21 2021
ग्वालियर। नशे में धुत होकर एक पति ने पत्नी की सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला सात महीने की गर्भवती थी। महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। घटना श्यामपुर मोहना की है। महिला की शादी को अभी एक साल ही हुआ है। महिला को पड़ोसी ने बचाने का भी प्रयास किया था, लेकिन युवक के सिर पर खून सवार था। वह यही कह रहा था, तूने मुझे बर्बाद कर दिया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।
एक साल पहले शादी, अब हत्या
मोहना के श्यामपुर निवासी अर्जुन बाल्मीकि की शादी एक साल पहले गुढ़ा निवासी अनीता कुमारी के साथ हुई थी। दोनों श्यामपुर सुअर पालन केंद्र में कर्मचारी थे। रात अर्जुन मछली लेकर आया और अनीता को बनाने की कहकर बाहर अलाव तापने लगा। कुछ देर बाद वह नशे में धुत होकर अंदर गया और पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने पास पड़ा लोहे का सरिया उठाकर अनीता से मारपीट करने लगा। पास ही रहने वाले एक अन्य पड़ोसी ने उसे बचाने का प्रयास किया और उससे पाइप छीन लिया। इस पर अर्जुन ने ईंट से उस पर हमला बोल दिया। जब अनीता बेहोश हो गई, तो आरोपी भाग गया। घटना की सूचना पड़ोसी ने पुलिस और फॉर्म मालिक को दी। पुलिस मौके पर पर पहुंची और अनीता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनीता के शव का पोस्टमार्टम कराकर। आरोपी अर्जुन को हिरासत में लिया है।
सात माह की गर्भवती थी अनीता
अनीता सात माह की गर्भवती थी। साथी कर्मचारी रूप किशोर ने बताया कि हमला करते समय अर्जुन कह रहा था कि अनीता ने उसे बर्बाद कर दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों समेत अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









