टोलियां एवं सामाजिक कार्यकर्ता बस्तियों एवं घर-घर जाकर कर रहे आग्रह

Jan 21 2021

ग्वालियर। भगवान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो एवं देश का प्रत्येक व्यक्ति उसमें सहभागी बने, इसके लिए पूरे भारत  के साथ ग्वालियर महानगर में भी निधि संग्रह महाभियान चल रहा है। गुरूवार को भी महाभियान के तहत टोलियां एवं सामाजिक कार्यकर्ता बस्तियों एवं प्रबुद्धजनों के यहां पहुंचकर निधि संग्रह किया। साथ ही आमजन को खुलकर समर्पण करने का आग्रह किया। प्रबुद्धजनों के साथ-साथ सर्व समाज ने राशि समर्पण कर श्रीराम मंदिर निर्माण के पुनीत कार्य में सहभागी बने। 
मंदिर निर्माण के लिए सर्व समाज खुलकर सहयोग कर रहा है। महानगर में चलाए जा रहे निधि संग्रह महाभियान में हर व्यक्ति समर्पण कर अपना सहयोग देने के लिए आतुर है। गुरूवार को भी महानगर के प्रबुद्धजनों के साथ-साथ सर्व समाज ने राशि समपित कर श्रीराम मंदिर निर्माण में सहभागी बने। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत के कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर, प्रांत सह शारीरिक प्रमुख श्याम प्रजापति, प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. जगजीत नामधारी, विभाग संघचालक विजय गुप्ता, विभाग सह संघचालक अशोक पाठक, विभाग सह कार्यवाह नवनीत शर्मा, रवि अग्रवाल, नवल शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में टोलियां प्रबुद्धजनों के यहां पहुंचकर निधि संग्रह का आग्रह किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के प्रांताध्यक्ष दीपक सचेती, लिटिल एंजिल स्कूल के संचालक सुनील ओल्याई, भारतीय सिंधू सभा सहित सर्व समाज ने निधि समर्पित की। इसके साथ ही सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बस्तियों में पहुंचकर निधि संग्रह करने के साथ ही आमजन से समर्पण करने की अपील की।