गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार
Jan 20 2021
ग्वालियर। गुरु गोविन्द सिंह का 353वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाश उत्सव के लिए शहर के सभी गुरुद्वारों में विशेष सजावट की गई। फूलबाग गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
फूलबाग गुरुद्वारा में बुधवार को अखण्ड पाठ साहब का भोग लगा। गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पर फूलबाग गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चला।
कीर्तन दरबार में गुरु गोविन्द सिंह की महिमा का बखान किया गया। इस अवसर पर अंचलभर के श्रद्धालु ने बड़ी संख्या में फूलबाग गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और अरदास की। श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाने के लिए फूलबाग गुरुद्वारा प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। फूलबाग गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा मास्क वितरित किए गए। साथ ही गुरुद्वारा में गेट के पास ही सेनेटाइजर की व्यवस्था भी थी।
फूलबाग गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। प्रकाश पर्व पर भिंड, मुरैना, डबरा, दतिया, झांसी, गोहद, मेहगांव आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। गुरुद्वारे में चलने वाले अटूट लंगर में श्रद्धालुओं को दूर-दूर बैठाकर प्रसादी वितरित की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









