वैक्सीन लगवाने इक्का-दुक्का ही पहुंच रहे स्वास्थ्य कर्मचारी
Jan 20 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में बुधवार को शहर में बनाए गए चार वै?सीन सेंटरों में कोरोना वैक्सीन पूर्व में ही लिस्टेड किए गए स्वास्थ्य व सफाई कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इससे पहले शनिवार व सोमवार को किए गए टीकाकरण में इन चारों सेंटरों में पचास फीसदी लोग भी टीका लगवाने अलग-अलग कारणों के चलते नहीं पहुंचे थे। टीकाकरण शत प्रतिशत हो सके इसके लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य व सफाई कर्मचारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। साथ ही सीएचएमओ ने स्पष्ट हिदायत दी है कि जिन लोगों को वैक्सीन लगवाने का एसएमएस मिल चुका है वे सभी कर्मचारी वैक्सीन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। बुधवार को चारों सेंटरों पर तीसरे राउण्ड में भी वैक्सीन लगवाने की गति काफी धीमी ही दिखाई दे रही है।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए 16 जनवरी से ग्वालियर में भी कोरोना वैक्सीन का प्रथम चरण शुरु हो चुका है। प्रथम चरण के दौरान राउण्ड में स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। लेकिन वैक्सीन कम लोगों द्वारा ही लगवाए जाने के कारण ही ग्वालियर जिले में लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होने के कारण शतप्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से मिले निर्देश के बाद सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए है। अवकाश रद्द होने के पीछे स्वास्थ्य विभाग की मंशा टीकारण का लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्ति है। यह भी तय किया गया कि तय दिन पर जो लोग टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं, उनके लिए पहला चरण पूरा होने के बाद अलग से टीकाकरण का दिन रखा जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









