एजी ऑफिस रेलवे ट्रेक पर मिला बुजुर्ग का शव

Jan 20 2021

ग्वालियर। जीआरपी को बुधवार की सुबह एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास एक बुजुर्ग की शव मिला है। पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है, क्योंकि सिर पर बुरी तरह से चोट लगी हुई है और ऐसी चोट ट्रेन की टक्कर से ही देखी जाती है।। जीआरपी में पदस्थ श्री कौशिक ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। बुजुर्ग ने पैंट शर्ट और स्वेटर पहना हुआ था और उसकी उम्र करीब 65 साल की लग रही है।
पुलिस ने शव को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। इधर मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान जेब से एक मोबाइल मिला है, जिसमें दो नंबर मिले हैं। इन नंबरों में एक नंबर बेटे का निकला है।