डिवायडर से टकराई कार चालक छोड़कर भागा
Jan 20 2021
ग्वालियर। जीवाजी लब के सामने परिणय वाटिका के पास एक तेज रफ्तार शेवरले बीट कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस की जांच में पता चला कि चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया था। पुलिस ने कार नंबर की डिटेल खंगालकर बसंत विहार कॉलोनी निवासी कार मालिक कपूरी बिथरिया को थाने बुलाया। हादसा कल देर रात का है। पुलिस को सूचना मिली कि एक कार डिवाइडर से भिड़ी है। पुलिस जांच में कार में कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के अस्पतालों का रिकार्ड भी खंगाला। मालिक के आने पर ही हादसे की असल वजह पता चल सकेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









