मरीजों एवं जरुरतमंदो को महिला मोर्चा ने वितरित किया भोजन
Jan 20 2021
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जरुरतमंद नागरिकों की सेवार्थ भोजन वितरण का अभियान चलाया, जिसमें कमलाराजा अस्पताल सहित दो स्थानों पर जरुरतमंद एवं मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन का वितरण किया।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता के नेतृत्व में पीडितजनों की सेवार्थ विभिन्न प्रकार के सेवा संकल्प नियमित रुप से चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत महिला मोर्चा के विवेकानंद मंडल द्वारा जरुरतमंद एवं अपने घरों से दूर रह रहे लोगों की सेवार्थ भोजन वितरण का कार्यक्रम किया, जिसमें शीतला माता मंदिर मैथलीशरण चौराहा जिन्सीनाला नम्बर 1 पर जरुरतमंद व गरीब लोगों को भोजन वितरण किया गया, इसके साथ ही कमलाराजा अस्पताल में मरीजों के लिए खिचडी एवं परिजनों के लिए भोजन का वितरण किया गया। भोजन वितरण के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता, मनोज मुटाटकर, रेशू राजावत, सुमन चौरसिया, शशी व्यास, मीना पाल, अर्चना जादौन, किरण जैन, रेखा चतुर्वेदी, कलावती शाक्य, विमलेश जैन, अन्य कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन विवेकानंद मंडल की अध्यक्ष सुनीता यदुवंशी एवं महामंत्री कु. नीतू सिंह निगोते के द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









