फूल-टॉफी देकर नियमों का पालन करने का किया आग्रह
Jan 20 2021
ग्वालियर। यातायात पुलिस ग्वालियर एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है इस माह को 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा इस दौरान फूलबाग चौराहे पर दो पहिया वाहन चालक जो नियमों का पालन कर रहे हैं और जो वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे उन सबको साथ जोड़ कर नियमों का पालन करने के लिए आग्रह कर रहे थे और फूल मास्क दे रहे थे और जो वाहन चालक नियमों का पूर्ण रुप से पालन कर रहे थे उनको भी फूल और टॉफी और मास्क देकर सम्मानित किया। यातायात जन जागरूकता रथ के माध्यम से संदेश देने का काम कर रहे थे इस आयोजन की सपूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की आज के इस गांधीगिरी के इस आयोजन में यातायात पुलिस उपधीक्षक आर एन त्रिपाठी यातायात पुलिस उप अधीक्षक नरेश अननोटिया यातायात पुलिस उप अधीक्षक विक्रम कनपुरिया ने सभी वाहन चालकों को हाथ जोड़कर यह आग्रह किया की यातायात हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे हम अपने जीवन में धारण करें की यातायात के नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें इस मौके पर सैकड़ों वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई आज के इस आयोजन में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल,मनोज सेठी,धीरज गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









