निकली धूप, ठंड से राहत

Jan 20 2021

ग्वालियर। ठंड के बीच बुधवार को सुबह धूप के जल्दी निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने से लोग अपने घरों से निकलकर धूप का लाभ उठाने लगे। सरकारी कार्यालय के कर्मी अपने कार्यालय के बाहर धूप में कुर्सी लगा काम को निपटाते नजर आए। दोपहर में धूप की गर्माहट का अहसास होने पर छोटे-छोटे बच्चे खेलकूद में मग्न हो गए। 
मौसम विभाग के अनुसार शाम बाद ठंड का असर बढ़ेगा। इधर, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान का अगले तीन चार दिनों में आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है।
इधर, कुहासा का असर ट्रेनों के आवाजाही पर भी देखा जा रहा है। ग्वालियर से चलने वाली लंबी दूरी के लिए कई ट्रेनों के स्टेशन पर आज लेट आने की सूचना है। इधर ठंड से बचने के लिए लोग सुबह और शाम बाद अलाव का सहारा ले रहे है। ठंड को लेकर गर्म कपडों के साथ-साथ कंबल की बिक्री जोरों पर चल रही है।