भू-माफिया से मुक्त कराई सरकारी जमीन

Jan 20 2021

ग्वालियर। एंटी माफिया अभियान के तहत जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर गई राजस्व विभाग की टीम ने ओहदपुर में प्राइम लोकेशन पर स्थित दो बीघा सरकारी जमीन भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई है।
राजस्व विभाग की टीम द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण मशीनों की मदद से तोड़े गए। इस दौरान पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद है। राजस्व अधिकारी कुलदीप दुबे ने बताया कि साहब सिंह गुर्जर और अन्य परिजनों ने दो बीघा सरकारी जमीन पर सालों से कब्जा कर यहां अवैध निर्माण किया था। इस जमीन की बाजार कीमत लगभग करोड़ों रूपए है। उन्होंने बताया कि इन अतिक्रामकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जायेगी। 
 बताया गया कि शासकीय बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। इधर प्रशासन ने दूसरी टीम ने गिरवाई क्षेत्र में भूमाफिया की कब्जाई जमीन पर अतिक्रमण हटाया।