गुरु गोविंद सिंह जयंती आज
Jan 19 2021
ग्वालियर। गुरु गोविंद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व फूलबाग स्थित गुरुद्वारा में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए गुुरुद्वारा पहुंचने वाले संगत को मास्क की अनिवार्यता की गई है। साथ ही लोगों के हाथ भी सेनिटाइज किया जा रहा है। सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। 20 जनवरी को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा, इसके लिए 48 घंटे पहले सोमवार को सुबह 9:15 बजे से अखंड पाठ साहिबजी शुरू हुआ। यह पाठ बुधवार तक चलेगा।
श्री गुरुनानक देव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी फूलबाग के अध्यक्ष एचएस कोचर ने बताया कि मंगलवार को रात 9 से 9.30 बजे तक कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जबकि बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इसके साथ ही सोमवार से गुरू का लंगर शुरू हो गया है। यह बुधवार तक चलेगा। इस बार कीर्तनी जत्था में अमृतसर से जसविंदर सिंह आएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









