निगम आयुक्त की जनसुनवाई भगवान दास के लिए बनी वरदान

Jan 19 2021

ग्वालियर। जनसुनवाई सहित कई कार्यालयों में पिछले काफी समय से चक्कर लगा रहे तारागंज निवासी भगवानदास श्रीवास के लिए आज नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा की जनसुनवाई पहले ही दिन वरदान बन गई निगमायुक्त वर्मा ने भगवानदास की समस्या सुनी तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दस्तावेज लेकर 5 मिनट के अंदर उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की तथा पेंशन का प्रमाण पत्र उन्हें जनसुनवाई में ही प्रदान कर दिया। भगवान दास ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासनिक अधिकारी को इसी प्रकार से सक्रिय एवं संवेदनशील होना चाहिए तो शहर का कोई भी नागरिक परेशान नहीं रहेगा।