बाड़ा क्षेत्र में कचरा उठाने वाली गाड़ी आने से पहले, गाड़ी आने का आएगा एसएमएस
Jan 19 2021
ग्वालियर। बाड़ा क्षेत्र के व्यवसाईयों के साथ एक बैठक का आयोजन स्मार्ट सिटी, सीईओ-श्रीमती जयति सिंह के सानिध्य में स्मार्ट सिटी के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नगर-निगम, अतिरिक्त आयुक्त-मुकुल गुप्ता, एमपीसीसीआई, अध्यक्ष-विजय गोयल एवं मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल उपस्थित थे। बैठक में बाड़ा क्षेत्र के व्यवसाईयों ने बाड़ा क्षेत्र में स्थापित प्रसाधन स्थलों (जन सुविधा केन्द्रों) की अत्यन्त ही दयनीय स्थिति के संबंध में सीईओ का ध्यान आकर्षित किया।
बैठक में सीईओ-श्रीमती जयति सिंह ने बाड़ा क्षेत्र के व्यवसाईयों को अवगत कराया कि शीघ्र ही बाड़ा क्षेत्र में कचरा लेने आने वाली गाड़ी की पूर्व सूचना व्यवसाईयों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए हम व्यवसाईयों के मोबाइल नं. एकत्रित कर, सिस्टम में डालेंगे। साथ ही, आपने कहाकि रात्रि में 8 से 10 बजे के मध्य कचरा गाड़ी एक राउण्ड अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में लगाएगी, जिसकी सूचना भी एसएमएस के माध्यम से व्यवसाईयों को पूर्व में दी जाएगी। बैठक में सीईओ ने बाड़ा क्षेत्र के व्यवसाईयों से कहाकि वह दुकान का कचरा डस्टविन में ही डाले और सफाई के पश्चात् निकलने वाली धूल को भी सड़क अथवा नाली में न डालें, अपितु उसे एकत्रित कर, डस्टविन में ही एकत्रित करें और कचरा गाड़ी आने पर उसमें उसे डालें। साथ ही, व्यवसाईयों से कहाकि वह अपनी दुकानों के बोर्ड एक साइज एवं एक ही कलर में हो, यह सुनिश्चित कर, सहयोग करें। प्रसाधन स्थलों में गंदगी की समस्या के संबंध में कहाकि इस समस्या का वह स्वयं निरीक्षण करेंगी और व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएँगे। साथ ही पार्किंग की समस्या के संबंध में व्यवसाईयों से कहाकि वह ऐसे स्थलों का चयन कर, अवगत कराएँ, जहाँ पर पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है। बैठक में एमपीसीसीआई के अध्यक्ष-विजय गोयल ने कहाकि जब तक बाड़ा क्षेत्र में पार्किंग का अभाव रहेगा, तब तक बाड़ा क्षेत्र के यातायात को सुगम नहीं किया जा सकता है।
मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बैठक में सीईओ-श्रीमती जयति सिंह से कहाकि आप शीघ्र ही स्मार्ट सिटी की एक बैठक 'चेम्बर भवनÓ में आयोजित करें, जिसमें हमारे द्वारा बाड़ा क्षेत्र सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों के व्यवसाईयों को शामिल करके, जो भी उनकी समस्याएँ अथवा सुझाव हैं, उनसे आपको रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
बैठक में नजरबाग मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश बंसल, टोपी बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष-संदीप वैश्य, सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष-पुरुषोत्तम जैन, सुभाष मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष-गोपाल छाबड़ा, न्यू सुभाष मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष-श्याम रोहिरा सहित काफी संख्या में व्यवसाईगण उपस्थित थे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









