तस्करों ने एक साल में खपा दी 10 करोड़ से ज्यादा की स्मैक
Jan 19 2021
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए इंटरस्टेट तस्कर बीते एक साल में दस करोड़ रुपए से ज्यादा की स्मैक जिले में खपा चुके थे। तस्करों का नेटवर्क बहुत बड़ा है। पुलिस तार से तार मिलाकर इनके काम करने का पूरा सिस्टम सर्च कर रही है। लॉकडाउन के पीरियड में स्मैक की खपत ज्यादा थी। सबसे ज्यादा तस्करी इसी काल में हो रही थी। स्मैक माफिया ने शहर की बस्तियों व गलियों में ही नहीं, बल्कि राजमार्ग पर भी नशे के अवैध कारोबार की जड़ें फैलाई हैं।
होटलों, ढाबों पर अफीम से लेकर गांजा, चरस, स्मैक की पुडिय़ा चोरी- छिपे बिक्री की जा रही थी। यह खुलासा पकड़े गए आठ तस्करों से पुलिस ने किया है। इनका नेटवर्क बहुत बड़ा है। अब पुलिस की कई टीमें अवैध नशीले पदार्थ के पूरे सिस्टम को बस्र्ट करने की तैयारी कर रही है।
एसपी अमित सांघी,अति पुलिस अधीक्षक शहर-पश्चिम अपराध सतेन्द्र सिंह तोमर व उप पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेश तोमर व विजय भदौरिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश बड़ी मात्रा में स्मैक की खेप लेकर ग्वालियर में उसको खपाने के लिए ला रहे हैं। टीम द्वारा भिण्ड रोड़ स्थित टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर 4 तस्करों को धरदबोचा। उनकी तलाशी लेने पर चारों तस्करों के पास से कुल 01 किलो ग्राम स्मैक कीमती 1 करोड़ रूपये, अपाचे व सीडी डिलक्स मोटर साइकिल बरामद की गई थी। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह वह स्मैक को इटावा व मैनपुरी से लाकरग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, झांसी, दतिया व धोलपुर में सप्लाई करते थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









