सुबह घना कोहरा, दोपहर में धूप ने दी राहत

Jan 19 2021

ग्वालियर। मंगलवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो उन्हें कोहरा देखने को मिली। वहीं मुंह से भाप भी निकलना शुरू हो गई। पूरा शहर कोहरे के आगोश में उन्हें दिखाई दिया। सुबह 12 बजे तक कोहरा छाया रहा, दोपहर तक धीरे-धीरे कोहरा छटा तो कुछ समय के लिए धूप निकल आई, जिससे मौसम में हल्की गर्माहट आ गई लेकिन शाम होते ही मौसम फिर करवट लेगा और ठंड का प्रभाव बढ़ेगा और ठंड़ शुरू हो जाएगी। 
बता दें कि पिछले दो दिन से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कल दिन में बारिश तो नहीं हुई लेकिन आसमान में काली घटाएं छाई रहीं। सुबह शहर घने कोहरे के आगोश में दिखाई दिया। जनवरी माह में पहली बार कोहरे के कारण रविवार सुबह 9 बजे तक करीब 50 मीटर द्श्यता रह गई थी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज बुधवार को भी घना कोहरा रहेगा। मौसम तो साफ हो जाएगा,लेकिन शीतलहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर जो यात्री सफर करने वाले थे, वह गाडिय़ों के आने का इंतजार करते देखे गए।सुबह 8 बजे भी लाइट जलाकर गाडिय़ों को चलाना पड़ रहा है। कोहरा सभी ट्रेनों को प्रभावित कर रहा है। घना कोहरा छाने व तेज सर्दी से सुबह 10 बजे तक लोग अलाव तापते नजर आ रहे है। 
अब हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी से लोग होंगे बेहाल
कोहरा बढऩे के साथ अब हाड़ कपाने वाली सर्दी लोगों की हालत खराब करेगी। दिन चढ़े तक कोहरा छाया रहा और शीत लहर से लोगों की हालत खराब रही। पिछले तीन रोज से अधिक समय से मौसम के यही हाल बने हुए हैं। रात को चली हवाओं की गति अधिक होने से सुबह फिर कोहरा छा गया। हालत यह हो गई कि सुबह 10 बजे तक कोहरे की चादर में पूरा क्षेत्र लिपटा नजर आया। कुछ फीट दूरी तक भी देखना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान दुपहियाए चार पहिया वाहन चालकों को भी लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे तक भी इस कदर कोहरा छाया था कि वाहनों को तेज गति से चलाने में मुश्किल हो रही है।