26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए रिहर्सल करते जवान

Jan 19 2021

ग्वालियर। 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए रिहर्सल करते जवान। हालांकि इस बार कोरोना के चलते एसएएफ ग्राउण्ड में हर साल की तरह होने वाला कार्यक्रम भव्यता के साथ नहीं होगा। 26 जनवरी की परेड में आने वाले लोगों को गेट पर ही चेक किया जाएगा, जो मास्क लगाकर नहीं आएगा उसे अंदर आने नहीं दिया जाएगा। साथ ही आने वाले लोगों को दूर-दूर खड़ा किया जाएगा।