गौरवशाली सामाजिक संस्था की पत्रिका का हुआ विमोचन
Jan 19 2021
ग्वालियर। गौरवशाली सामाजिक संस्था रजि प्रयास मानवता की ओर की पत्रिका का विमोचन रविवार को माधव विधि महाविद्यालय ग्वालियर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ऋतुराज सिंह चौहान एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री माया सिंह,अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार,डॉ नीति पांडे प्राचार्य माधव विधि महाविद्यालय,डॉ वीणा प्रधान,जेसीआई अध्यक्ष कविता सोनी एवं मंचासीन अतिथियों ने पत्रिका विमोचन के शुभ अवसर पर संस्था अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा एवं संस्था परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक संगठनों एवं शहर के कई समाजसेवियों का अतिथियों ने सम्मान किया।
बच्चों द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। लगभग डेढ़ सौ लोगों को सम्मानित किया गया। मां जगत जननी राजराजेश्वरी बीजासेन माता मंदिर महलगांव ग्वालियर की असीम कृपा एवं संस्था परिवार की ओर से 5 निर्धन परिवारों को सामथ्र्य अनुसार राशन सामग्री वितरित की। संस्था की ओर से संरक्षक गण श्रीमती रीता डोगरा,इंजीनियर विजय शर्मा,पंडित दिनेश शर्मा,नरेंद्र चौहान,श्याम श्रीवास्तव,यशपाल कपूर,संस्था अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा,संस्था सचिव वासुदेव मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद नरवरिया,कोषाध्यक्ष अंजली नरवरिया,उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रियंका झा,वार्ड अध्यक्ष रानी गौड़,सुनीता तोमर,सपना पाल,सदस्य नीलम कुशवाह,प्रभा मिश्रा,सुनील राजपूत, लक्ष्मी राजपूत,गजराज गौड़ ने सभी मंचासीन अतिथियों एवं समान प्राप्त करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन संस्था सचिव वासुदेव मिश्रा एवं उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रियंका झा ने किया। संस्था सचिव वासुदेव मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









