निगमायुक्त ने दुर्घटना में घायल गाय को इलाज हेतु पंहुचाया गौशाला

Jan 18 2021

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा की संवेदनशीलता से सोमवार को रेसकोर्स रोड पर दुर्घटना में घायल हुई गौ-माता को निगम के गौसेवकों द्वारा तत्काल इलाज के लालटिपारा गौशाला भिजवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
सोमवार को दोपहर में रेसकोर्स रोड पर निगमायुक्त शिवम वर्मा के आवास के पास किसी चारपहिया वाहन चालक द्वारा गाय को घायल कर दिया गया था, जिसके बाद जैसे ही निगमायुक्त श्री वर्मा को घटना की जानकारी मिली तो वह स्वयं स्थल पर पंहुचे। और नोडल अधिकारी गौशाला केशव सिंह चैहान को तत्काल घायल गाय का इलाज कराने के निर्देश दिए। जिस पर तत्काल गाय को पशु एम्बूलेंस के माध्यम से लालटिपारा गौशाला भिजवाया गया और वहां गाय का ईलाज कराया गया।