प्रकाश पर्व पर हिमस ने पांच को दिया हिन्दू वीर सम्मान
Jan 18 2021
ग्वालियर। हिन्दू महासभा ने महासभा भवन दौलत गंज पर गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर युवाओं को गुरु गोविंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया, साथ ही हिन्दू महासभा भवन के सामने कीर्तन यात्रा जत्था का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और गुरु गोविंद सिंह जी के विचारों का अनुसरण कर हिन्दू धर्म संस्कृति के लिए योगदान देने वाले पांच हिन्दू वीरों प्रमोद लोहपात्रा, लोकेश शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, रामनिवास गुर्जर और हेमंत कांकर को हिन्दू वीर सम्मान से सम्मानित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरती सूर्यवंशी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह द्वारा धर्म रक्षा हेतु पंच प्यारों को संकल्प दिला कर खालसा पंथ की स्थापना और अपने चारों साहिबजादों सहित सनातन धर्म की रक्षा हेतु किया गया, महान बलिदान हर हिन्दू के लिए प्रेरणा दाई और वंदनीय है। गुरु गोविंद सिंह के पिता गुरु तेग बहादुर सिंह, गुरु गोविंद सिंह और चार साहिब जादे अजीत सिंह जुझार सिंह, जोरावर सिंह, और फतेह सिंह तीन पीढ़ी धर्म के लिए बलिदान हो गई। स्वागत करने वालों में डॉ जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन विनोद जोशी, लालजी शर्मा, पवन गुप्ता, हरिदास अग्रवाल, मनोज जाटव, मुकेश बघेल, विनीत श्रीवास्तव, आरती सूर्यवंशी, श्रीमती ऋतु राणा, ममता शर्मा, मोहन सिंह बघेले, लोकेश शर्मा, हेमंत, देवेन्द्र जायसवाल, कांकर आदित्य शर्मा, विशाल वर्मा, केपी बादल, आनंद माहौर, आकाश बघेल, यामिनी तांबे, सुनंदा सूर्यवंशी, अभय बघेल, धरम वीर राठोर, अमन सिंह, विकास सिंह, कृष्णा पाल, रवि पाल, मनोज, राठोर, विजय साहू, बिट्टू ठाकुर, सचिन झा, अनीता रामनिवास गुर्जर, बद्री प्रसाद कुशवाह, महेश प्रजापति, वर्षा, अनीता, गीता, अमन सिंह सामिल थे। उक्त जानकारी हिन्दू महासभा जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









