युवक ने जहर खाकर दी जान, दो दिन पूर्व गर्लफ्रैंड ने की थी आत्महत्या

Jan 17 2021

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम किया है।
दरोगा अभिलाख तोमर ने बताया कि बड़ा गेट के पास कांच मील निवासी अन्नु गुर्जर पुत्र रामदीन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हम परिजनों के बयान ले रहे हैं। बताया जाता है कि मृतक अन्नु कांच मील में ही रहने वाली एक युवती के प्रेम प्रसंग में था।
युवती ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। इससे युवक डिप्रेशन में था। दोनों बेहद प्रेम करते थे, लेकिन विवाह के लिए दोनों परिवार राजी नहीं थे। इस कारण युवती ने सुसाइड को अंजाम दिया। जैसे ही युवती के सुसाइड की सूचना युवक को मिली तो वह रात भर रोया था। कल रात को युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत पता लगने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल मे भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया।