आदर्श जनता पेटी योजना का शुभारंभ

Jan 17 2021

ग्वालियर। दीक्षा वैलफेयर सोसायटी के द्वारा  जनता को समस्याओं से निजात मिल सके, इसके लिये दीक्षा दुबे के साथ अनेको युवक युवतियो की टीम निरन्तर जनहित में हर वार्ड में कार्य कर रही है,आज दक्षिण क्षेत्र के आपागंज में दीक्षा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि राजेश ऐरन समाज सेवी, श्रीमती रुचि राय गुप्ता शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, महबूब खान, कैलाश चावला थे अतिथियों का स्वागत संस्था की संयोजक दीक्षा दुबे,छाया भार्गव अध्यक्ष,प्रमोद दुबे, ने किया। इस अवसर पर संस्था के द्वारा आमजन के लिए आदर्श जनता पेटी का शुभारंभ किया।
यह पेटी हर गली मौहल्ले में लगाई जायेगी,इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए देवेन्द्र शर्मा ने दीक्षा वैलफेयर सोसायटी के द्वारा जनहित मे किये जा रहे कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है, श्रीमती रुचि राय ने कहा कि दीक्षा दुबे ने पूरे कोरोना काल में गरीब ओर असाहय लोगो लिए कार्य किया, समाजसेवी राजेश ऐरन ने सभी क्षेत्र वासियों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी, ओर उन्होंने कहा दीक्षा दुबे ने लगातार हर मुसीबत लोगों के लिए सहयोगी बनकर कार्य किया है,और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।