नगर कीर्तन में भरी सर्दी में नंगे पांव सड़कों को धोते हुए निकले श्रद्धालू
Jan 17 2021
ग्वालियर। गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पर आज रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में महिलाएं और बच्चे भरी सर्दी में नंगे पैर सड़कों को झाड़ू लगाते हुए और धोते हुए चल रहे थे। वहीं फूलबाग गुरुद्वारा के द्वारा निकाले गए विशेष वाहन से लोगों के हाथ सेनेटाइज कराए गए और जो लोग मास्क नहीं पहने थे उनको मास्क वितरित किए गए। कोरोना काल के बाद फूलबाग गुरुद्वारा पर पहली बार बड़ा आयोजन किया गया।
कोरोना के चलते नगर कीर्तन में आए श्रद्धालुओं को फूलबाग प्रबंध कमेटी द्वारा मास्क वितरित कि गए। साथ ही लोगों को बिना मास्क के नगर कीर्तन में शामिल नहीं होने की अपील की गई। नगर कीर्तन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। नगर कीर्तन का कई जगह व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन दोपहर फूलबाग गुरुद्वारा से शुरू हुआ। नगर कीर्तन नदीगेट, घोड़ा चौक, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, छप्परवाला पुल, शिंदे की छावनी, एमएलबी रोड होता हुआ रात 8 बजे फूलबाग गुरुद्वारा पहुंचा।
आज से शुरू होगा अखंड पाठ
फूलबाग गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ आज सोमवार को सुबह 9 बजे होगा। अखंड पाठ साहिब का भोग 20 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे होगा। 19 जनवरी को फूलबाग गुरुद्वारा में शाम 7 बजे साढ़े नौ बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसके बाद 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









