दक्षिणी हवाओं ने बदला मौसम
Jan 17 2021
ग्वालियर। कोहरा और दक्षिणी हवा ने मौसम का रुख बदल दिया है। रविवार सुबह कोहरा रहा। सुबह के साढ़े आठ बजे 700 मीटर तक दृश्यता रही, जबकि उत्तरी हवा पर दक्षिणी हवा भारी पड़ती नजर आ रही है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में अचानक 2 से 4 डिग्री का उछाल आया। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो बीते दिन से 2.1 अधिक है। इस कारण ठंड का अहसास नहीं हुआ।
राजस्थान में हल्का चक्रवात बनने से उत्तर की हवा पर दक्षिण से आने वाली गर्म हवा भारी पड़ रही है। इस कारण अंचल समेत शहर का मौसम पहले से कुछ गर्म होता जा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा है, जबकि शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा है।
जल्द लौटेगी ठंड
अभी लोग यह समझ रहे हैं, अब ठंड जाने लगी है, तो यह उनकी गलतफहमी है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया, अभी राजस्थान की ओर हल्का चक्रवात घेरा बना है। जिस कारण उत्तरी हवा का असर कम हुआ है, जो मौसम में हल्की गर्माहट के रूप में देखा जा सकता है। बीते दो दिन से न्यूनतम, अधिकतम पारा धीरे धीरे बढ़ रहा है, पर जल्द ही यह फिर नीचे की ओर जाएगा और ठंड लौटेगी।
मौसम का लुत्फ उठाने किले पर पहुंचे लोग
रविवार को अवकाश का दिन और मौसम भी अन्य दिनों की तुलना कम ठंडा होने के कारण सुबह कोहरा छंटते ही ग्वालियर किले पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन भर चहल पहल रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय शहर के पार्कों में भी चहल-पहल बढ़ गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









