उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
Jan 16 2021
ग्वालियर। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज सचिन अतुलकर,एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी,द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में ग्वालियर महिला जागरूकता अभियान ''सम्मानÓÓ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अति. पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा महिला जागरूकता अभियान के दौरान अभी तक ग्वालियर पुलिस द्वारा किये गये कार्यों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। तद्उपरान्त कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों को महिला सुरक्षा से संबंधित वीडियों दिखाये गये। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने इस अवसर पर कहा कि महिला संबंधी अपराधों की विवेचना समयसीमा मेें पूर्ण की जाना चाहिए तथा विवेचक को महिला संबंधी अपराधों की विवेचना के दौरान और अधिक संवेदनशीलता दिखाने की आवश्यकता है। आईजी ग्वालियर ने कहा कि गुम नाबालिग बालिकाओं की पतारसी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसके लिये पुलिस अधिकारियों को प्राथमिता से गुम बालिकाओं की पतारसी के प्रयास करने चाहिए। उन्होने कहा कि पुलिस को कभी भी सीमा संबंधी विवादों में न पड़कर पीडि़त की तत्काल मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित डीआईजी ग्वालियर सचिन अतुलकर ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस को अपना कार्य निष्पक्ष रूप से करना चाहिए ऐसा न करने पर जनता के बीच पुलिस के प्रति गलत संदेश जाता है। उन्होने कहा कि लोगों की पुलिस से अपेक्षाये काफी बढ़ गई हैं इसलिए पुलिस को भी उसी के अनुसार अपना दृष्टिकोण व कार्यप्रणाली में सुधार लाना पड़ेगा। महिला संबंधी अपराधों को अधिक संवेदनशीलता से देखने की आवश्यकता है तथा महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता से लेकर उनका समयसीमा में निकाल करें। गुम बालिकाओं की पतारसी हेतु जनता व समाजसेवियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिये सभी को आगे आना होगा तभी महिला संबंधी अपराधें को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिला पुलिस अधिकारी सूबेदार रूमा नाज, उप निरीक्षक सुरूचि शिवहरे, उप निरीक्षक दिव्या तिवारी, उप निरीक्षक रागिनी परमार एवं उप निरीक्षक राजकुमारी परमार है।
आज के कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, अति. पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर, सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार के अलावा ऊर्जा डेस्क में पदस्थ पुलिस अधिकारी तथा परिवार परामर्श केन्द्र में कार्यरत काउन्सलर उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









