कंजरों के दो ठिकानों पर छापा सात हजार लीटर अवैध शराब जप्त
Jan 16 2021
ग्वालियर। पुलिस ने केरूआ चक मियापुर कंजरों के डेरों पर भारी मात्रा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारकर खेतों में गाढ़ कर रखे टेंकों में गुड़ लाहान के भंडारों को जेसीबी के द्वारा खुदाई करवा कर 10हजार लीटर लहान को नष्ट किया गया तथा मौके पर से पुलिस द्वारा 05 हजार लीटर अवैध कच्ची शराब भी जप्त की गई। भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब मिलने की सूचना पर से पुलिस अधीक्षकअमित सांघी द्वारा मौके पर पंहुचकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया साथ ही थाना प्रभारी को इन शराब तस्करों के गिरोह व सप्लायरों की छानबीन कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
थाना भितरवार पुलिस ने उक्त कार्यवाही के दौरान लगभग 10 हजार लीटर गुड लाहान को नष्ट किया गया एवं 5 हजार लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 5 लाख रूपये जप्त किया। थाना भितरवार में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। इधर मोहना के बरसाना मोहल्ला के पास स्थित कंजर बस्ती में अवैध शराब बनाने का कारखाना की सूचना चलाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी मोहना ने लहान से भरे हुये ड्रम जमीन में गड़े हुये पाये गये जिन्हें बाहर निकलवा कर नष्ट किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









