रात का पारा बढऩे से सुबह कमजोर रही ठंड
Jan 16 2021
ग्वालियर। इस बार ठंड कुछ असर दिखा पाएगी, हालात तो कुछ इस तरह के ही हैं। वहीं तीन दिन ठिठुराने के बाद रात के पारे ने फिर गति हासिल कर ली और यह 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं सुबह से धूप खिलते ही सर्दी का असर पिछले कुछ दिनों की तुलना में कमजोर रहा, जिससे सर्दी से कुछ राहत मिली।
हवा की गति भी थम गई। बताया यह जा रहा है कि एक बार फिर शहर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर है और यह कम से कम दो दिन रहेगा। इसके बाद पारा फिर गिरेगा और ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा। फिलहाल तो रात का पारा छह डिग्री से भी ऊपर जाने की संभावना जताई गई है। यानि लोग राहत की सांस ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है दिसंबर और जनवरी माह सबसे ठंडे माने जाते हैं। इस दौरान जनजीवन ठप बना रहता है। शीतलहर के साथ कोहरे और मावठ की जुगलबंदी लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने देती, लेकिन इतने दुश्कर हालात इस सीजन में बमुश्किल सात दिन भी नहीं बने। बीतेतीन दिन से जहां पारे की गिरावट ठंड को बढ़ावा दे रही थी, वहीं आज फिर मौसम ने पलटा खाता दिख रहा है। सुबह जब लोग जागे तो जल्दी ही धूप खिल गई थी, जिससे सर्दी का भय कम हुआ, वहीं शीतलहर पर टोटल अंकुश था। ऐसे में दिनचर्या ज्यादा प्रभावित नहीं हुई। कुल मिलाकर गर्म कपड़ों में सर्दी का प्रभाव ज्यादा महसूस नहीं हो रहा था। यह असर रात से ही दिखाई देने लगा था।
मध्य पाकिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ शहर के ऊपर से गुजर रहा है, जिसने उत्तर-पूर्वी हवा के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। गर्माहट बढ़ी तो फिर कोहरा भी गायब हो गया, वहीं ओस भी ज्यादा असर नहीं दिखा पाई। यह हालात रात से बने हैं और आने वाले दो दिन बने रहेंगे। इसके बाद पारा फिर तीन डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









