महिला का अर्धनग्न शव मिला, नहीं हुई शिनाख्त
Jan 16 2021
ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में झाडिय़ों में अर्धनग्न हालात में एक महिला का शव पुलिस को मिला है। महिला की हत्या की गई है ऐसा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों ने न केवल महिला की हत्या की, बल्कि पहचान को मिटाने के मकसद से कपड़े व घासफूस चेहरे पर डाल आग लगा दी है। शनिवार सुबह अलकापुरी में एक मैट्रो टॉवर के पीछे झाडिय़ों में एक महिला का शव को देख आसपास के लोग दंग रह गए। कंट्रोल रूम के जरिये सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया।
पुलिस ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला का अर्धनग्न हालात में शव पड़ा हुआ है। वो मौके पर पहुंचा। महिला के शव में चेहरे व छाती के पास आग लगी हुई थी। देखने से प्रतीत होता है कि अज्ञात व्यक्तियों नेमहिला की हत्या कर शव की पहचान को मिटाने के लिए यहां डालकर आगलगाई है। वहीं महिला का शव मिलने की खबर के बाद मौके पर देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी इस वारदात को लेकर असमंजस में है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









