पहला टीका लगवाने वाले रघुवीर बोले-आप भी लगवाएं ताकि अपनों को न खोना पड़े
Jan 16 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना वैसीन के टीकाकरण अभियान का आज शनिवार से शुरूआत हो गई। टीकाकरण बूथ समेत जयारोग्य अस्पताल में सेंटर को सजाया गया। यहां ढोल-ताशों की आवाज के साथ पहला टीका रघुवीर को लगाया गया। कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि इससे कोरोना को लेकर लोगों का भय दूर होगा। हम लोग भी सावधानियों के साथ निडर होकर काम कर पाएंगे। पहले चरण के अभियान को देखते हुए जेएएच प्रबंधन ने डॉक्टर और स्टाफ की छुट्टी पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुबह के समय जेएएच के सफाई कर्मी एवं कोरोना वॉरियर्स रघुवीर बाल्मीकि को जिले का पहला मंगल टीका लगा। एएनएम गीता कबीर ने जेएएच परिसर में बने कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में जैसे ही रघुवीर की बाँह पर कोरोना टीका लगाया, वैसे ही सपूर्ण जेएएच परिसर हर्षमय सुखद अहसास से सराबोर हो गया। रघुवीर द्वारा टीके के रूप में कोविड-19 रक्षा कवच पहनते ही ग्वालियर जिले में भी कोरोना के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरूआत हो गई। टीका लगने से पहले रघुवीर के पहचान दस्तावेजों की जाँच कर ऑन लाइन जरूरी जानकारी फीड की गई। इसी तरह टीका लगने के बाद आधा घण्टे तक विशेष कमरे में डॉक्टर्स की निगरानी में बिठाकर रखा गया। इस दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ एस एन अयंगर, जेएएच के अधीक्षक डॉ धाकड़ व एडीएम आशीष तिवारी भी पहुंचे। इससे पूर्व कलेक्टर व अधीक्षक ने ढोल-धमाकों और मंगल धुन के बीच कन्या पूजन किया। रघुवीर बाल्मीक की बिटिया विशाखा का रोली-चंदन की टीका व अक्षत-पुष्प के साथ कन्यापूजन किया गया।
प्रथम चरण में फ्रंटलाइन वर्करों के लगेंगे टीके
जानकारी अनुसार कोरोना वैसीनेशन के प्रथम चरण में ग्वालियर के 11 हजार 815 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 26 स्थान तय किए हैं। कुछ स्थानों पर एक से ज्यादा बूथ बनाए जाएंगे। इस तरह कुल 41 बूथों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए फ्रंटलाइन वर्कर, जिनमें पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी, होमगार्ड, सफाई कर्मी आदि शामिल हैं। इनके पंजीयन की अंतिम तारीख 25 जनवरी है। इधर कोरोना के मरीजों को घर से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस भेजने की भी व्यवस्था की गई। चिन्हित लोग जैसे ही वैसीन लगवारकर बाहर निकले तो उन्हें पूरे सम्मान के साथ घर भिजवाया जा रहा है।
डीन, अधीक्षक व मेडीकल कॉलेज के अन्य चिकित्सकों के भी लगे टीके
जेएएच के कोरोना टीकाकरण केन्द्र में रघुवीर के बाद जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ एसएन अयंगर, जेएएच के अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़, डॉ देवेन्द्र कुशवाह, डॉ प्रवेश मंगल व डॉ प्रवेश भदौरिया ने टीके लगवाए। दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत ग्वालियर में जेएएच के अलावा जिला चिकित्सालय मुरार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डबरा व भितरवार, थल सेना अस्पताल और वायुसेना के अस्पताल में बनाये गए कोरोना टीकाकरण केन्द्र में भी शनिवार को मंगल टीके लगाकर लोगों को कोविड से बचाव के लिए सुरक्षा कवच पहनाया गया।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद टीकाकरण अभियान शुरू
सुबह 10 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाटीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने देशवासियों को संबोधित भी किया। इसके बाद पूरे देश के साथ ग्वालियर में 6 स्थानों पर टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण लगाया जा रहा है। टीकाकरण केन्द्र को गुबारों एवं फूल-मालाओं से सजाया गया है।
6 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि आज से जिले में 6 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इनमें गजराराजा चिकित्सा समूह ग्वालियर, जिला चिकित्सालय मुरार, सिविल अस्पताल डबरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भितरवार, एयरफोर्स ग्वालियर तथा एम.एच. मुरार मिलिट्री हॉस्पिटल शामिल है। टीकाकरण मंगलवार, बुधवार व रविवार को छोड़कर किया जायेगा। प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के बाद अन्य फ्रंट लाईन वर्करों कोवैसीन लगाई जायेगी।
पहले दो घंटे में 10 को लगा
शहर के जेएएच स्थित वैक्सीन सेंटर पर पहले दो घंटे में 10 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। हर सेंटर पर यही हाल था। वैक्सीन लगाने से पहले जिसको वैक्सीन लगनी थी, उसका बीपी चेक किया गया। वैरीफिकेशन किया गया। उसके बाद वह वैक्सीन टेबल तक पहुंचे। वैक्सीन के बाद 45 मिनट की निगरानी में रखा गया। इस दौरान भी बार-बार बीपी चेक करते रहे।
30 मिनट तक रखा निगरानी में टीका लगवाने वालों को
कोरोना वायरस की वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थियों को तीस मिनट तक वैक्सीन सेंटर पर बनाए गए निगरानी कक्ष में रखा गया। टीका लगवाने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जेएएच के वैक्सीन सेंटर में बनाए गए एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) ले जाकर बैठाया गया था। इस सेंटर पर टीका लगवाने वालों पर नजर रखने के लिए सीनियर चिकित्सक तैनात किए गए थे।
चार सेंटरों पर लगाए गए टीके
शहर में कोरोना टीकाकरण के लिए चार वैक्सीन सेंटर जिसमें डॉक्टर, पुलिस कर्मी सहित हर बूथ पर साथ स्टॉफ की तैनाती की गई थी।जिसमें दो चिकित्सक, दो पुलिस कर्मी, टीका लगाने वाले लेब टैक्निशियन सहित सत्यापन कर्मचारी व ऑपरेटर शामिल थे।
ये हो सकते हैं वैक्सीन के बाद साइड इफेक्ट
डॉक्टरों के मुताबिक किसी भी तरह की वैक्सीन लगाने के बाद मामूली समस्याएं टीकाधारकों को आ सकती है। जैसे सिरदर्द, बुखार आना। हालांकि ये परेशानी टीका लगने के आधे घंटे के दौरान ही सामने आ जाती है। और कुछ देर डॉक्टरों की निगरानी के बाद टीकाधारक सामान्य हो जाता है।
ये रहे सेंटर पर मौजूद
जेएएच कैंपस के नव-निर्मित हॉस्टल में बनाए गए आदर्श वैक्सीन सेंटर परिसर में टीकाकरण के दौरान विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, कलेक्टर क ौशलेन्द्र सिंह विक्रम ङ्क्षसह, अपर कलेक्टर आशीष तिवारी, लश्कर एसडीएम अनिल वनवारिया, जीआरएमसी डीन डॉ.एसएन अयंगर, अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़, मेडिसन विभाग ेक एचओडी डॉ. ओपी जाटव, न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश उदेनिया, डॉ.अविनाश शर्मा, डॉ. पंकज यादव, प्रवेश भदौरिया, जेएएच प्रवक्ता डॉ. देवेन्द्र कुशवाह सहित जेएएच मे पदस्थ कई चिकित्सकों के साथ ही पैरा मेडिकल स्टॉफ इस मौके पर उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









