पुलिस से नाराज युवक की जान पुलिस ने ही बचाई
Jan 15 2021
ग्वालियर। पत्नी पर हमला करने और पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने से नाराज युवक सुसाइड नोट लिखकर सागर ताल में कूदने पहुंच गया। गनीमत रही कि टेबल पर रखे सुसाइड नोट पर पत्नी की नजर पड़ गई। उसने तुरंत बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना दी। जब तक युवक सागर ताल में छलांग लगाता, पुलिस पहुंच गई। इसके बाद दो घंटे तक उसकी काउंसलिंग की गई। घटना शुक्रवार सुबह बहोड़ापुर की है। युवक के सामान्य होने के बाद उसके घर भेजा गया।
बहोड़ापुर थाना निवासी शमीम खान 28 पिता कंजू खान पेशे से मैकेनिक है। वह पत्नी शबनम के साथ पुश्तैनी घर में रहता है। शुक्रवार सुबह उसने घर पर सुसाइड नोट छोड़ा और आत्महत्या के इरादे से सागर ताल के लिए निकल गया।
चंद मिनटों बाद ही पत्नी की नजर टेबल पर रखे इस सुसाइड नोट पर पड़ी। इसे पढ़कर होश उड़ गए। इसमें खुदकुशी के लिए किसी तालाब में कूदने की बात लिखी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पीएस यादव ने पुलिस टीम सागरताल, जनकताल व किले पर भेजी। इसी समय सागरताल पहुंची पुलिस को युवक सागरताल के पास बैठा मिला। पुलिस को देखते ही युवक ने ताल में छलांग लगाने के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शमीम खान को थाने लाकर दो घंटे तक काउंसिलिंग की। थाना प्रभारी पीएस यादव का कहना है, थाने में युवक की किसने शिकायत नहीं सुनी थी, इसका पता लगाया जा रहा है।
यह लिखा था सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं मरने जा रहा हूं। घर वालों की वजह से। घर वालों और किराएदार बबली, असरफ ने मेरी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। मैंने बचाया तो मुझे भी मार-पीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत बहोड़ापुर पुलिस व महिला थाना पुलिस में की, लेकिन पुलिस ने भी नहीं सुनी। मेरी मौत के जिम्मेदार घरवाले, बबली, किराएदार असरफ और महिला थाना व बहोड़ापुर थाना पुलिस होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









