कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में फूलबाग गेट पर दिया धरना
Jan 15 2021
ग्वालियर। कृषि बिल के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस ने फूलबाग मैदान पर धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सदा गरीब और किसानों की हितैषी रही है। ऐसे में जब केंद्र सरकार द्वारा चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काला कृषि बिल बना दिया गया है। इसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। साथ ही उन्होने कहा कि अन्नदाता पर जयादती कतई सहन नहीं की जाएगी।
उन्होने कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा खुलेआम तानाशाही का रवैया अपनाया जा रहा है। देश की भूख मिटाने वाले किसान भरी ठंड में जबकि घर के भीतर रहना भी मुश्किल हो रहा है, वह खुली सड़क पर पड़े हैं, लेकिन उन्हे कोई महत्व नहीं दिया जा रहा।
यह रहे मौजूद
प्रदेश उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ला, विधायक सतीश सिकरवार, लाखन सिंह, सेवादल अध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर, सीमा समाधिया, ममता भिलवार, महाराज सिंह पटेल, रश्मि पवार, रुचि राय ठाकुर, लतीफ खांन मल्लू, ऊदल सिंह, आनंद शर्मा, अमर सिंह माहौर, सरमन राय, प्रेमसिंह कौरव, रवि चौखोटिया, रचना कुशवाह, राजेश जाटव, इंद्रजीत चौहान, अशोक प्रेमी, सतेंद्र शर्मा, गोपीलाल भारतीय, संजय रोठौर, धीरेंद्र जाटव, कुसुम शर्मा, प्रभुदयाल जौहरे, अख्तर हुसैन कुर्रेशी, नगर पाल आर्य, अताउल्ला खान, सुनील श्रीवास्तव, वीरेंद्र तोमर, राजेश शर्मा, सतेंद्र लहारिया, बीनू भारद्वाज, मिथलेश सिंह, रमेश राजपूत, सुनीता तोमर, गीता गुप्ता, आजाद, वीर सिंह तोमर, हसन मौहम्मद, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
पुलिस रही मौजूद
कांग्रेस द्वारा धरने से पहले फूलबाग पर चक्काजाम की घोषणा की गई थी, भले ही अब धरना चल रहा हो, लेकिन किसी भी हालात से निपटने के लिए कांग्रेसियों के यहां पहुंचने से पहले ही भारी पुलिस बल यहां तैनात कर दिया गया था। आज इस धरने में शामिल होने बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे, जबकि इससे पहले ऐसा दिखाई नहीं दिया था। इनमें कुछ किसान भी शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









