मोहना पुलिस ने चोरी गया टे्रक्टर किया बरामद
Jan 15 2021
ग्वालियर। थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक महेश शर्मा को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गधौटा निवासी फरियादी के साथ अज्ञात लुटेरों द्वारा की गई लूट में गये ट्रेक्टर को सिंध नदी के किनारे बामरौल बसई गांव वाले कच्चे रास्ते से आगे टेहटा गांव के पास वीहड़ो में देखा गया है।
उक्तक सूचना पर से थाना प्रभारी मोहना ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थािन पर पहुंचकर सिंध नदी के किनारे बामरौल बसई गांव वाले कच्चे रास्ते से आगे टेहटा गांव के पास वीहड़ो में छिपे लाल रंग के ट्रेक्टर को बरामद कर लिया। ट्रेक्टर के इंजन व चैचिस नंबर का मिलान करने पर उक्त् ट्रेक्टर फरियादी का होना पाया गया। थाना मोहना पुलिस द्वारा उक्त ट्रेक्टर (कीमती 5 लाख रूपये)को जप्त किया जाकर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि दो जनवरी 2021 को ग्राम गधौटा निवासी फरियादी ने अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी का ट्रेटर महिन्द्रा कंपनी का कीमती 5 लाख रूपये का लुट कर ले जाने की रिपोर्ट थाना मोहना में की थी जिस पर से थाना मोहना मेंअपराध क्रमांक 02/2021 धारा 392 भादवि 11.13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर लुटेरों व लूटे गये ट्रेक्टर की तलाश की जा रही थी।
उक्त लूटे गये ट्रेक्टर को बरामद करने में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश शर्मा, उनि. जे.के. पठान, सउनि के.बी. शर्मा, आरक्षक अमरनाथ शर्मा, अमित कुमार, अमरनाथ शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









