गरीब व जरूरतमंदों को कंबल बांटकर मनाया युवा दिवस

Jan 15 2021

ग्वालियर। उत्साही युवा सेवा संघ ने हर वर्ष की भांति इस बार भी विवेकानंद जयंती से मनाए जा रहे युवा सप्ताह में सघन अभियान चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड से ठिठुर रहे सेकड़ों जरूरत मन्दों को उपहार स्वरूप कबल प्रदान किये। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी बयान में दी। युवा सेवा संघ अध्यक्ष मनीष तोमर की देखरेख में निरन्तर रचनात्मक सेवाओँ को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में शहर में कबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि कालीन कबल सेवा डीडीनगर,आदित्य पुरम, गोले का मंदिर, स्टेशन, महाराज बाड़ा क्षेत्र में चलाई गयी। कबल सेवा में विशेष रूप से युवा सेवा संघ के मनीष तोमर, जयंत नागपाल, योगेश शर्मा,जशवंत भदौरिया, आलोक राठौर, हितेश चितोरिया, गोविंद राठौर इत्यादि शामिल रहे।