जरूरतमंदों को कम्बल वितरित

Jan 14 2021

ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों की सेवार्थ भाजपा जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी एवं भाजपा महिला मोर्चा मोर्चा की जिलाध्यक्ष खुशबू गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। शनि देव मंदिर, तारागंज, समाधिया कॉलोनी में बुजुर्ग, असहाय, विकलांगों, एवं गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में सोनल पाल, सपना पाल, संगीता पाल द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से जयप्रकाश राजौरिया, सतीश साहू, मनोज मुटाटकर, पद्मा शर्मा, जीतू पाल सतीश पाल, रमेश पाल,गुड्डी पाल, गीता पाल, आशा, रेखा, रिंकी, मुन्नी आदि उपस्थित थीं।