मकर संक्रांति पर किया स्नान, दिया दान, भगवान के किए दर्शन
Jan 14 2021
ग्वालियर। सूर्य की आराधना और स्नान का महापर्व आधी रात से शुरू हो गया। मकर संक्रांति का यह पर्व गुरुवार को पंच ग्रहों की युति के योग में मनाया गया।
सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही आज मकर संक्रांति का पर्व सुबह से शुरू हो गया। गुरुवार को सूर्य ने राशि में परिवर्तन करते हुए धनु से मकर में प्रवेश किया। इसके साथ ही अब दिन बढऩा शुरु होगा। आज सुबह से ही स्नान कर मंदिरों में पहुंचकर भक्तगण पूजा अर्चना करते हुए तिली, गजक, मंगोडे और खिचड़ी का दान कर रहे हैं। गुरुवार को सुबह 8.14 पर श्रवण नक्षत्र में सूर्यदेव ने मकर राशि में प्रवेश किया। आज सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है और भक्त पूजा अर्चना करते हुए परिवार की खुशहाली की कामना कर तिल का दान कर रहे हंै। सुबह से ही घरों में व्यंजन बन रहे हैं। घरों में सुबह से ही कढ़ाई चढ़ गई थी और मंगोड़े, पकोड़े बनना शुरू हो गए थे। मकर संक्रांति पर पहली बार सूर्य मंदिर के पट नहीं खोले गए। सुबह से ही लोगों का गोला का मंदिर स्थित सूर्य मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। लेकिन मंदिर के पट नहीं खुलने के कारण लोगों को निराश वापस लौटना पड़ा। लोगों ने सूर्य मंदिर के बाहर से ही हाथ जोड़कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
गजक की दुकानों पर रही भीड़
गुरुवार सुबह से ही गजक की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी हुई है, दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। कई लोग दुकानों से गजक और तिली के बने व्यंजन खरीदने के बाद दान पुण्य कर रहे हैं। आज सुबह से ही गजक की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी हुई है। माधौगंज स्थित भगवानदास गजक भंडार के संचालक गजेंद्र राठौर ने बताया कि आज रातभर दुकानें खुली रहीं जिससे ग्राहकों को परेशान नहीं होना पड़ा।
अस्पतालों, मंदिरों में हुआ दान
गुरुवार को संक्रांति पर सुबह से ही स्नान करने के बाद ब्राह्मणों व असहायों को भोजन कराया जा रहा है। मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिक्षुकों और असहायों को मंगोड़े, पकोड़ी, गजक और खिचड़ी का दान किया जा रहा है तो कई लोग अस्पताल में भर्ती मरीजों की कामना करते हुए दान-पुण्य कर रहे हैं। शहर के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य परिसर में खिचड़ी, दूध, दलिया और तिल से बनी सामग्री का दान किया जा रहा है तो कई लोग वस्त्रों का दान कर रहे हैं, इसके साथ ही अनाथाश्रमों में भी दान-पुण्य हो रहा है।
बंद रहे पट
गोला का मंदिर स्थित सूर्य मंदिर में सुबह से ही भक्तों का उमडऩा शुरू हो गया। कोरोना के चलते पहली बार लोगों को सूर्य मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। सूर्य मंदिर में लगातार भक्तों का तांता लगा रहा। लेकिन पट बंद होने के कारण वे वापस घर को लौट गए। वहीं मंदिर कमेटी ने भगवान सूर्य देव का अभिषेक कर कोरोना के खत्म होने की कामना की। मंदिर के पट बंद होने की भक्तों को जानकारी नहीं थी।
धूमधाम से मनी लोहड़ी
शहर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। खेतों में फसलों के लहलहाने पर लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। खासतौर पर पंजाबी समाज के लोग इसे धूमधाम सेमनाते हैं। लोहड़ी पर लोगों ने गजक, रेबड़ी, मूंगफली लोगों को खिलाई। साथ ही अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जेसीआई ग्वालियर द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पर्व पर पारिवारिक कार्यक्रम मैं पतंग तू मांझा कार्यक्रम आयोजित किया। विजेताओं को अध्यक्ष अजीत गुप्ता, चैयरपर्सन रानू गुप्ता द्वारा सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर नितिन मांगलिक, रमेश श्रीवास्तव, साकेत गुप्ता, वरुण अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, रितेश अग्रवाल, वैभव सिंघल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









